संवाद सहयोगी, विभूतिपुर (समस्तीपुर)। पहली शादी के रहते पत्नी द्वारा दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाते हुए एक पति ने विभूतिपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बेगूसराय जिले के लोहियानगर वार्ड 28 निवासी सिंहेश्वर सहनी के पुत्र राज कुमार सहनी ने अपनी पत्नी गंगा कुमारी पर पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है।
मामले में नरहन निवासी उपेंद्र ठाकुर के पुत्र रंजन ठाकुर का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले के अनुसंधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।