डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले व्यक्ति की हत्या को लेकर भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला। परगट ने कहा कि कल(बुधवार) सुबह 10 बजे तक हत्याकांड के आरोपित गिरफ्तार नहीं किए गए तो पूरी पंजाब कांग्रेस मानसा में एसपी कार्यालय के बाहर धरना देगी।