National
करोड़ों का बजट पर टाट-पट्टी पर पढ़ाई! अमरोहा के 111 स्कूलों में बेंच तक नहीं, 7 हजार बच्चे परेशान
जागरण संवाददाता, अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बेहतर सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का दावा कर रहा है, लेकिन जिले के 111 स्कूलों में आज भी फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। यहां बच्चे टाट
लेखक Kunwar Pal Singh122K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बेहतर सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का दावा कर रहा है, लेकिन जिले के 111 स्कूलों में आज भी फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। यहां बच्चे टाट-पट्टी और चटाई पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
जिले के इन विद्यालयों में करीब सात हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। उनके बैठने के लिए 2336 बेंच की जरूरत है। विभाग ने फर्नीचर खरीदने के लिए शासन से बजट मांगा है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

