National
स्पा में नौकरी के नाम पर तस्करी की साजिश, बिहार के रास्ते नेपाल ले जाई जा रही नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू
संवाद सूत्र, गलगलिया (किशनगंज)। भारत-नेपाल सीमा के पानीटंकी बार्डर पर सशस्त्र सीमा बल की सतर्कता से दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। मानव तस्करी की आशंका से जुड़े इस मामले में एसएसबी ने पहले नेपाल जा रही
लेखक Amrendra Kant122K पढ़े गए

संवाद सूत्र, गलगलिया (किशनगंज)। भारत-नेपाल सीमा के पानीटंकी बार्डर पर सशस्त्र सीमा बल की सतर्कता से दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। मानव तस्करी की आशंका से जुड़े इस मामले में एसएसबी ने पहले नेपाल जा रही एक कार से 17 वर्षीय किशोरी को बरामद किया।
उससे पूछताछ के दौरान सिलीगुड़ी के सालुगाड़ा स्थित एक किराये के फ्लैट में दूसरी नाबालिग के रखे जाने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस और स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई कर दूसरी लड़की को भी सुरक्षित मुक्त करा लिया गया।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

