नवीन नवाज, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों से दिए जाने वाले खुतबों यानी धार्मिक उपदेशों में समन्वय स्थापित करने की पहल ने धार्मिक संस्थानों की सामाजिक और सार्वजनिक भूमिका को फिर चर्चा में ला दिया है।
जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड अपने अधीन आने वाली मस्जिदों में शुक्रवार के उपदेशों के लिए साझा विषय निर्धारित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए धार्मिक विद्वानों की समिति बनाने का प्रस्ताव है, जो तय करेगी कि इमाम और खतीब किन मुद्दों को प्रमुखता दें।