जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सऊदी अरब में बदलते हालात के मद्देनजर इंडिगो एयरलाइन ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन के अनुसार, रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली सभी उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद रहेंगी।
इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से जुड़ी जानकारी के लिए एयरलाइन के आधिकारिक माध्यमों पर अपडेट चेक करते रहें। उड़ानों के रद होने से प्रभावित यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए।