National
बारिश के बाद भी गाजियाबाद में रामलीला का मंचन जारी, आस्था ने जलभराव को हराया
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बारिश से रामलीला मैदानों में हुए जलभराव ने आयोजकों के सामने चुनौती खड़ी कर दी। लेकिन, इससे राम भक्तों के हौसले पस्त नहीं हुए।
लेखक Deepa Sharma101K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बारिश से रामलीला मैदानों में हुए जलभराव ने आयोजकों के सामने चुनौती खड़ी कर दी। लेकिन, इससे राम भक्तों के हौसले पस्त नहीं हुए।
दिनभर मैदानों से पानी निकालने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे आयोजकों की मेहनत रंग लाई। रात होते-होते रामलीला मंचन शुरू हुआ, तो मैदानों में फिर भक्ति का माहौल नजर आया।
कम नहीं हुआ श्रद्धालुओं का उत्साह
कहीं पानी निकासी के लिए पंप लगाए गए तो कहीं मिट्टी और बालू डालकर मैदान को चलने लायक बनाया गया। जलभराव और फिसलन की चुनौती के बावजूद रामलीला का मंचन जारी रहने से श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

