डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस समय प्राकृतिक जलवायु घटना अल नीनो के गंभीर असर का सामना कर रही है। यह मौसम चक्र दुनिया भर के मौसम को बड़े पैमाने पर प्रभावित करता है। स्पेनिश भाषा में अल नीनो का अर्थ छोटा लड़का होता है।
1600 के दशक में दक्षिण अमेरिका के मछुआरों ने सबसे पहले यह शब्द इस्तेमाल किया था, जब उन्होंने देखा कि समुद्र का पानी गर्म होने से मछलियों पर असर पड़ता है और भारी बारिश व तूफान आते हैं।