National
दर्जिनिया ताल से निकलकर नहरों और गांवों तक पहुंच रहे मगरमच्छ, महराजगंज के ग्रामीणों में दहशत का माहौल
दर्जिनिया ताल से निकल रहे मगरमच्छ, मानव जीवन के लिए खतरा; नहरों और गांवों तक पहुंच रहे मगरमच्छ
लेखक Vishwa Deepak Tripathi163K पढ़े गए

दर्जिनिया ताल से निकल रहे मगरमच्छ, मानव जीवन के लिए खतरा; नहरों और गांवों तक पहुंच रहे मगरमच्छ
जागरण संवाददाता, महराजगंज। सोहगीबरवा क्षेत्र के दर्जिनिया ताल से निकलकर मगरमच्छ अब नहरों और नारायणी नदी तक पहुंच रहे हैं। बाढ़ के दौरान पानी के साथ मगरमच्छों के आबादी के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। स्थिति यह है कि नहर किनारे पशु चराने और मछली पकड़ने जाने से लोग कतरा रहे हैं। गेड़हवां गांव के आसपास टेलफाल नहर में घूम रहे मगरमच्छ ने तीन बकरियों और एक कुत्ते को भी निशाना बनाया है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

