राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के मानसा जिले में नशा विरोधी मुहिम चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की सरेआम हुई हत्या के बाद राज्य की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है। इस घटना के बाद पंजाब सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक हाईलेवल बैठक बुलाई है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी जिलों के पुलिस कमिश्नरों, सीनियर सुपरिंटेंडेंट पुलिस और डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक करने जा रहे हैं, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की जा सके। दूसरी ओर, इस घटना को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।