National
'गफूरन बुआ' के निधन पर रामलीला मंचन स्थगित, बिजनौर में कमेटी के निर्णय ने पेश की सौहार्द की मिसाल
संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। गांव मोहड़ा निवासी 85 वर्षीय गफूरन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। स्वजन ने उन्हें धामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन शाम को उनकी मौत हो गई। उनका शव गांव पहुंचा तो हिंदू-मुस्लिम सभी ने
लेखक Rahul Shyam80K पढ़े गए
-1791877146850.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। गांव मोहड़ा निवासी 85 वर्षीय गफूरन की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। स्वजन ने उन्हें धामपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन शाम को उनकी मौत हो गई। उनका शव गांव पहुंचा तो हिंदू-मुस्लिम सभी ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अलग-अलग समुदायों के लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में साथ खड़े दिखाई दिए।
वहीं शनिवार की रात गांव में रामलीला मंचन की शुरुआत होनी थी, जिसके उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, लेकिन गफूरन के निधन की सूचना के बाद गांव की आदर्श रामलीला कमेटी ने शोक व्यक्त करते हुए इसे स्थगित कर दिया। कमेटी ने सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हुए यह फैसला लिया।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

