जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। खाद कंपनी की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग के नाम पर झारखंड और बिहार के 18 लोगों से करीब 76.97 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मेदिनीनगर के बेरिया इलाके से संचालित कंपनी के संचालक कार्यालय बंद कर फरार हो गए हैं। 
ठगी के शिकार लोगों में पलामू के हुसैनाबाद, हैदरनगर और पड़वा के अलावा बिहार के औरंगाबाद क्षेत्र के लोग शामिल हैं। पीड़ितों की शिकायत पर मेदिनीनगर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।