National
सेब के बाद कीवी करेगा बागवानों को मालामाल, शिमला में 200 रुपये तक मिल रहा भाव; दिल्ली तक सप्लाई
जागरण संवाददाता, शिमला। सेब सीजन खत्म होने के बाद अब ऊपरी शिमला में कीवी का सीजन शुरू हो गया है। ऊपरी शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही कीवी पाई जाती है। किसानों को मंडी में इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंडी में 150 से
लेखक Shikha Verma129K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, शिमला। सेब सीजन खत्म होने के बाद अब ऊपरी शिमला में कीवी का सीजन शुरू हो गया है। ऊपरी शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही कीवी पाई जाती है। किसानों को मंडी में इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंडी में 150 से 200 रुपये प्रतिकिलो तक कीवी बिक रही है। ऊपरी शिमला के कुछ ही क्षेत्रों में इस फल को लगाया जाता है। सेब की तरह पेड़ नहीं बल्कि यह फल बेल पर लगता है।
कीवी फल अक्टूबर से नवंबर तक पककर तैयार हो जाता है। ये छोटे फल होते हैं, जिसके स्वास्थ्य के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। ये खट्टा व मीठा होता है। हलके छोटे काले बीज खाने योग्य होते हैं। सेब के मुकाबले इसका सीजन काफी कम होता है, लेकिन इस पर ज्यादा मेहनत भी बगावानों को नहीं करनी होती है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)