संवाद सहयोगी, खैरा (जमुई)। जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के पावन उल्लास के बीच सांस्कृतिक और भक्तिमय रंगों की बहार देखने को मिल रही है।
इसी कड़ी में खैरा स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर परिसर में 'मां दुर्गा पूजा शांति समिति' की ओर से एक भव्य डांडिया-गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया।