जागरण संवाददाता, वाराणसी। जाम से कराहता शहर ऐसा क‍ि व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर के काफी पहले तक लोगों को पैदल चलने पर मजबूर होना पड़ता है। गंगा घाट तक जाना बुजुर्गों के ल‍िए मानो टेढ़ी खीर है। शहर के प्रमुख चौराहों पर जाम का असर यह है क‍ि वाहनों की लंबी कतार तक अक्‍सर लग जाती है।
इसी शहर की जाम की दुश्‍वारी दूर करने के ल‍िए आधी दुन‍िया ने मंगलवार को मोर्चां संभाला तो वाहनों को गत‍ि म‍िली और न‍ियमों को ताख पर रखने वालों को झ‍िड़की भी। मौका था एनसीसी की महिला कैडेटों को ट्रैफिक संचालन की जिम्मेदारी संभालने का।