दिव्यांशु, रांची। केंद्र सरकार ने पलामू के पूर्व सांसद और झारखंड भाजपा के दलित नेता ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाया है। पिछले दिनों पलामू प्रमंडल के ही प्रमुख दलित नेता बैद्यनाथ राम को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा भेजा है।
इसे पलामू और झारखंड में दलित मतदाताओं में झामुमो की सेंध लगाने की कोशिश माना गया। कांग्रेस ने भी छतरपुर के विधायक राधाकृष्ण किशोर को राज्य का वित्त मंत्री बनाया है। अब पलामू के पूर्व सांसद और पार्टी के दलित चेहरे ब्रजमोहन राम को राज्यसभा भेजकर भाजपा ने दलित मतदाताओं के सम्मान का संदेश दिया है।