रविशंकर सिंह, धनबाद। कभी बेटे की स्कूल फीस भरने के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाने की मजबूरी थी। जेब में इतने पैसे भी नहीं होते थे कि अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर सकें।
मुश्किल वक्त में साथ देने के बजाय सबने मुंह मोड़ लिया। लेकिन रिम्पी कौर ने परिस्थितियों के आगे घुटने टेकने के बजाय उनसे लड़ने का फैसला किया।
आंसुओं को ताकत और संघर्ष को अपनी पहचान बनाकर उन्होंने ऐसी राह चुनी, जिस पर आज उनके साथ सैकड़ों लोगों के परिवारों की उम्मीदें भी आगे बढ़ रही हैं।