National
दिन में बढ़ेगी गर्मी, सुबह-रात ठंड का एहसास; बिहार के लिए मौसम विभाग का नया अपडेट
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल मिला-जुला बना रहेगा। ज्यादातर हिस्सों में बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
लेखक Prabhat Ranjan117K पढ़े गए
-1791857423764.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल मिला-जुला बना रहेगा। ज्यादातर हिस्सों में बादलों की आवाजाही के बीच मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण दिन और रात के मौसम में अंतर बना रहेगा। सुबह और देर रात के समय हल्की ठंड का अहसास होगा, जबकि दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी बनी रह सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के प्रभाव से 16-17 अक्टूबर के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट आने और ठंड में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट वर्षा भी हो सकती है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

