राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सोमवार को दूसरे कई राज्यों में नये राज्यपाल की नियुक्ति के साथ ही एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम अटकलें लगाई जाने लगी।
चर्चा इस बात की ज्यादा हो रही है कि आनंदीबेन अगले वर्ष प्रदेश विधानसभा के होने वाले चुनाव तक रहेंगी या फिर चुनाव से पहले कोई दूसरा राज्यपाल प्रदेश को मिलेगा।