राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस के राज्य मुख्यालय में हुए हंगामे की जांच के लिए प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त व अब्दुल हन्नान, पूर्व सांसद रवि वर्मा व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शमीना शफीक को समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।