National
'सरकार एक इकाई है, विभागों का अलग रुख मंजूर नहीं'; मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण सीमा से अधिक प्रवेश पर हाई कोर्ट नाराज
विधि संवाददाता, लखनऊ। अंबेडकरनगर, कन्नौज, सहारनपुर और जालौन के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अनुसूचित जाति (एससी) के अभ्यर्थियों को निर्धारित सीमा से अधिक आरक्षण देकर प्रवेश देने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपी
लेखक Digital Desk39K पढ़े गए

विधि संवाददाता, लखनऊ। अंबेडकरनगर, कन्नौज, सहारनपुर और जालौन के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अनुसूचित जाति (एससी) के अभ्यर्थियों को निर्धारित सीमा से अधिक आरक्षण देकर प्रवेश देने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राज्य सरकार के रुख पर कड़ी नाराजगी जताई है।
न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की पीठ ने समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव को संबंधित अभिलेखों के साथ मंगलवार को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।न्यायालय ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष आश्वासन दिया था कि शैक्षिक सत्र 2026-27 से उत्तर प्रदेश शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए आरक्षण अधिनियम, 2006 का पालन किया जाएगा।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

