National
कुरुक्षेत्र में स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
संवाद सहयोगी, पिहोवा। कराह साहब के पास स्कार्पियो और बुलेट बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय 35 वर्षीय दुर्गेश की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सुनील कुमार घायल है। हादसे के बाद लोगों को जुटते देख स्क
लेखक Jitender Kumar67K पढ़े गए
-1791858964915.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, पिहोवा। कराह साहब के पास स्कार्पियो और बुलेट बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय 35 वर्षीय दुर्गेश की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सुनील कुमार घायल है। हादसे के बाद लोगों को जुटते देख स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक दुर्गेश उत्तर प्रदेश के औरया जिले का निवासी था।
घायल सुनील कुमार कैथल जिले के गुहला कस्बे के गांव दशेरपुर का रहने वाला है। दोनों दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करते थे। सुनील ने पुलिस को बताया कि वे अपने दोस्त के साथ चीका के गांव दुरसपुर जा रहे थे। बाइक दुर्गेश चला रहा था और सुनील पीछे बैठा था।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

