अशोक शर्मा, जम्मू। नवरात्र पर माता वैष्णो देवी के यात्रा मार्ग पर कटड़ा से भवन तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है, लेकिन आज भी अधिकांश भक्तों को यह पता नहीं है कि यात्रा का पारंपरिक व प्राचीन मार्ग जम्मू के नगरोटा स्थित कोल कंडोली मंदिर से शुरू होता है, जो बमियाल, ओली व देवा माई होते हुए कटड़ा जाता है।
48 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर कई प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिर हैं। इसके अलावा रास्ते में कई मनोरम स्थल, पहाड़ व ऊंचे-ऊंचे पेड़ श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। मान्यता है कि माता इसी प्राचीन मार्ग से होते हुए त्रिकुटा पर्वत पर पहुंची थीं।