जागरण संवाददाता, हिसार। बिठमड़ा-सुरेवाला रोड पर नहर पुल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिठमड़ा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े तीन बजे वह अपने चाचा रामनिवास व मामा जगपाल सिंह के साथ बाइक पर दनोदा गांव से बिठमड़ा की ओर आ रहा था। नहर की पटरी से मुख्य सड़क पर चढ़ते समय टोहाना की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।