National
झारखंड में ठंड की दस्तक: सुबह छाया रहेगा कोहरा, दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में मौसम का मिजाज अगले पांच दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 से 16 अक्टूबर तक सुबह के समय कोहरा या कुहासा छाया रह सकता है
लेखक Verendra Rawat51K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में मौसम का मिजाज अगले पांच दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 से 16 अक्टूबर तक सुबह के समय कोहरा या कुहासा छाया रह सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने की संभावना है।
मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

