जागरण संवाददाता, आगरा। उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है, इसे साबित कर दिया 76 वर्षीय राधेश्याम गुप्ता ने। बेंगलुरु में आयोजित द्वितीय एशियाई मास्टर तैराकी चैंपियनशिप में उन्होंने अपने आयु वर्ग की 200 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की ओर से चार से 10 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में जिले से पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता ने बताया कि मास्टर्स वर्ग में कुल 16 प्रतिभागी थे, जिनमें राधेश्याम ने रजत पदक हासिल किया। वे नियमित रूप से यमुना नदी में अभ्यास करते हैं।