राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए सभी 75 जिलों में पंचगव्य उत्पादों के आउटलेट खोलने की योजना तैयार की गई है। इसके माध्यम से दूध, दही और घी के साथ गोबर व गोमूत्र से तैयार उत्पादों को भी बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के माध्यम से प्रस्तावित इस पहल का उद्देश्य गोपालकों, किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को गोवंश से प्राप्त संसाधनों के व्यावसायिक इस्तेमाल से जोड़ना है। सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों के निर्माण और विपणन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।