जागरण संवाददाता, उदयपुर। दीपावली और पर्यटन सीजन से पहले लेकसिटी की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने उदयपुर से नोएडा और नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। नोएडा से सेवा 25 अक्टूबर और नवी मुंबई से 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। दोनों मार्गों पर रोजाना उड़ानों का संचालन प्रस्तावित है।
वहीं, अकासा एयर 15 अक्टूबर से उदयपुर को मुंबई और बेंगलुरु से सीधी उड़ानों के जरिए जोड़ेगी। इससे पर्यटन, व्यापार और अन्य कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।