संवाद सूत्र, मालदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्कूलों को लेकर माकपा नेता विकास रंजन भट्टाचार्य के एक बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।
मालदा के इंग्लिश बाजार शहर के रथबाड़ी मोड़ पर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरएसएस के स्कूलों में प्रशिक्षण के जरिए गुंडे तैयार किए जाने का आरोप लगाया। उनके इस बयान पर मालदा उत्तर के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसकी निंदा की।