राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बजबज निवासी 24 वर्षीय युवक के शरीर में गर्भाशय, अंडाशय और फैलोपियन ट्यूब होने का दुर्लभ मामला सामने आया है। हर्निया के ऑपरेशन के लिए जिले के फलता स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती युवक की जांच के दौरान इन अंगों की मौजूदगी का पता चला। इसके बाद चिकित्सक डॉ. एच जमान ने सर्जरी कर इन आंतरिक प्रजनन अंगों को निकाल दिया।
नर्सिंग होम के सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद युवक की स्थिति सामान्य है। चिकित्सकीय जांच के बाद मंगलवार को उसे छुट्टी दी जा सकती है।