विपिन पाराशर, वृंदावन। ब्रज के प्रसिद्ध सिद्ध संत ब्रह्मर्षि देवराहा बाबा के जीवन, आध्यात्मिक साधना और उनसे जुड़े रहस्यों पर अब फिल्म बनेगी। ‘मचान बाबा’ शीर्षक से बनने वाली इस फिल्म का टाइटल पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म को वर्ष 2027 में रिलीज करने की योजना है।
फिल्म निर्माता पूनम गुप्ता और विकल्प पालीवाल इसके जरिए देवराहा बाबा के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों, संस्मरणों और मानवीय अनुभवों को पर्दे पर प्रस्तुत करेंगे। बाबा नीबकरौरी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद यह पहल की जा रही है। ओजस फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की कहानी के लिए शोध और प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।