जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। खोड़ा में वर्ष 2017 में हुए गज्जी भाटी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को कोर्ट ने बरी कर दिया है। दो अन्य आरोपियों को भी बरी किया गया है।
कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में सफल नहीं रहा। पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने इसे सत्य की जीत बताया है।