National
सिलीगुड़ी में नाइटलाइफ की चमक में गुम हुईं तीन युवतियों की जिंदगी, सुरक्षा पर उठे सवाल
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। बंगाल में दार्जिलिंग जिले के अधीन सेवक रोड इलाके की नाइटलाइफ को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान तीन बार बालाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामलों ने युवतियों की
लेखक Jagran News157K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। बंगाल में दार्जिलिंग जिले के अधीन सेवक रोड इलाके की नाइटलाइफ को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान तीन बार बालाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामलों ने युवतियों की सुरक्षा और बार-पब के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृत युवतियां राजस्थान, हरियाणा और पंजाब की रहने वाली थीं। इन घटनाओं के बीच पुलिस की जांच और अनियमितताओं पर भी चर्चा तेज हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान की रहने वाली युवती की मौत के मामले में भक्ति नगर थाना पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। वहीं, हरियाणा की युवती की मौत का मामला उसके स्वजन की शिकायत के कारण चर्चा में है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

