National
लुधियाना के सराफा बाजार में धमाका, आवाज सुनते ही इलाके में फैली दहशत; कई घरों में आईं दरारें
जागरण संवाददाता, लुधियाना। महानगर के सराफा बाजार स्थित नलके वाली गली में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे बम जैसी वस्तु में आग लगाने के बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर
लेखक Digital Desk148K पढ़े गए
-1791831324859.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, लुधियाना। महानगर के सराफा बाजार स्थित नलके वाली गली में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे बम जैसी वस्तु में आग लगाने के बाद जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकलकर गली में पहुंचे, तो वहां धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी हरपाल सिंह के मुताबिक, घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को मिली है। इसमें एक युवक फोन पर बात करते हुए गली में आता दिखाई दे रहा है। युवक दीवार के पास कोई बमनुमा चीज रखकर उसमें आग लगाता है और मौके से फरार हो जाता है। उसके जाते ही वहां धमाका हो जाता है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

