संजय कुमार, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर पिछले एक वर्ष से चल रहे शताब्दी समारोह का 10 अक्टूबर को समापन हो गया। समारोह के अंतिम चरण में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच देशभर में एक सप्ताह तक अधिकतम स्थानों पर शाखाएं लगाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान चार लाख से अधिक स्थानों पर नियमित शाखाएं लगीं।
इससे पहले देश में लगभग 89 हजार स्थानों पर नियमित, 32 हजार साप्ताहिक और 13,211 स्थानों पर मासिक शाखाएं संचालित हो रही थीं। अंतिम आंकड़ों की घोषणा दो नवंबर से इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में होगी।