National
'सीलिंग सीमा से अधिक जमीन का बैनामा अमान्य', इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; किरायेदार की बेदखली बरकरार
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के तहत आने वाली जमीन की 1983 में हुई रजिस्ट्री को आंशिक रूप से शून्य घोषित किया है। कोर्ट ने कहा कि सीलिंग सीमा से अधिक जमीन का बैनामा नहीं हो सकता। इस म
लेखक Digital Desk63K पढ़े गए
-1791834637538.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के तहत आने वाली जमीन की 1983 में हुई रजिस्ट्री को आंशिक रूप से शून्य घोषित किया है। कोर्ट ने कहा कि सीलिंग सीमा से अधिक जमीन का बैनामा नहीं हो सकता। इस मामले में 1500 वर्ग मीटर तक का बैनामा वैध है।
न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान की खंडपीठ ने सीता देवी व अन्य की याचिका पर यह आदेश दिया। विवाद ग्राम दांदूपुर परगना अरैल, तहसील करछना, जिला प्रयागराज स्थित प्लाट नंबर 249 की 4,980 वर्ग मीटर जमीन से जुड़ा है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

