National
अर्थ ग्रुप की 140 करोड़ रुपये की संपत्ति ईडी ने की कुर्क, धाखाधड़ी के मामले में एक्शन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईडी ने 19,425 घर खरीदारों और निवेशकों से 2,004 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में अर्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर, उसकी सब्सिडियरी कंपनियों और प्रमोटरों की करीब 140 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क
लेखक Digital Desk140K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईडी ने 19,425 घर खरीदारों और निवेशकों से 2,004 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में अर्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर, उसकी सब्सिडियरी कंपनियों और प्रमोटरों की करीब 140 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की हैं।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ईडी के दिल्ली जोनल कार्यालय-दो ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत कंपनी और उसके प्रमोटरों अवधेश कुमार गोयल, रजनीश मित्तल, अतुल गुप्ता और विकास गुप्ता के साथ उनके परिवार के सदस्यों की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं। इस कुर्की के साथ मामले में कुर्क और जब्त संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 352 करोड़ रुपये हो गया है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

