National
रियाद एयरपोर्ट हमले में मरने वालों में हैदराबाद के यूसुफ अली भी, उमरा के लिए जा रहे तीन परिजन भी हुए घायल
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती के हमले में शनिवार को मारे गए भारतीय नागरिक मुहम्मद यूसुफ अली उमरा करने के लिए परिवार के साथ मक्का जा रहे थे। यूसुफ अली हैदराबाद के मेहदीपत्तनम
लेखक Digital Desk144K पढ़े गए
-1791839508018.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती के हमले में शनिवार को मारे गए भारतीय नागरिक मुहम्मद यूसुफ अली उमरा करने के लिए परिवार के साथ मक्का जा रहे थे। यूसुफ अली हैदराबाद के मेहदीपत्तनम इलाके के रहने वाले थे, हमले में उनके परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं।
रियाद पर शनिवार के हमले में कुल 13 लोग मारे गए थे। इस हमले की भारत सरकार ने कड़ी निंदा की है। हैदराबाद में यूसुफ अली के पड़ोसी अब्दुल आलम खान आमीन ने बताया है कि मृतक के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। अली रियाद की आईटी कंपनी में कार्य करते थे और अक्सर हैदराबाद आते रहते थे। फिलहाल घर से ही कार्यालय का कार्य कर रहे थे।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

