National
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार का नया प्लान, अब हर महीने कृषि योजनाओं की समीक्षा करेंगे कलेक्टर
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कृषि की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने और सौ पिछड़े जिलों में उत्पादकता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार जिला स्तर पर निगरानी मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाई) क
लेखक Jagran News165K पढ़े गए

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कृषि की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने और सौ पिछड़े जिलों में उत्पादकता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार जिला स्तर पर निगरानी मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाई) के तहत कलेक्टर हर महीने जिले की कृषि कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
उद्देश्य खेती में पिछड़ रहे जिलों की समस्याओं की पहचान कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना है। योजना के तहत उन जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां कृषि उत्पादकता, फसल सघनता और संस्थागत ऋण की उपलब्धता कम है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

