National
7 साल की उम्र में झड़े सिर के बाल, बीमारी से लड़कर बनाई खुद की कंपनी; अब 9 महिलाओं को दे रहीं रोजगार
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बचपन में एलोपेसिया और त्वचा संबंधी परेशानियों से जूझीं यशिका अग्रवाल ने कभी नहीं सोचा था कि यही अनुभव आगे चलकर उनकी पहचान की वजह बनेंगे। अपनी परेशानी के दौरान उन्होंने मां को प्राकृतिक और आयुर
लेखक Rajni Mehta147K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बचपन में एलोपेसिया और त्वचा संबंधी परेशानियों से जूझीं यशिका अग्रवाल ने कभी नहीं सोचा था कि यही अनुभव आगे चलकर उनकी पहचान की वजह बनेंगे। अपनी परेशानी के दौरान उन्होंने मां को प्राकृतिक और आयुर्वेदिक सामग्री से घरेलू उत्पाद बनाते देखा। मां के इसी प्रयास ने उनके मन में प्राकृतिक उत्पादों के प्रति रुचि जगाई।
समय के साथ यह रुचि आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा में बदल गई। आज यशिका न केवल अपना उद्यम चला रही हैं, बल्कि नौ महिलाओं को भी काम से जोड़कर उनकी कमाई का जरिया बनी हैं।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

