जागरण संवाददाता, हरिद्वार। अर्धकुंभ-2027 की पहचान अब लोगो, वेबसाइट और गीत के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचेगी। हरिद्वार की धार्मिक विरासत, मां गंगा की महिमा और सनातन परंपरा को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) सभागार में अर्धकुंभ के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण किया।
इन माध्यमों से जहां श्रद्धालुओं को आयोजन संबंधी जानकारियां उपलब्ध होंगी, वहीं ‘कुंभ का पर्व आ गया’ गीत अर्धकुंभ के आगमन का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुंभ भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा, सनातन संस्कृति और जनआस्था का विराट उत्सव है।