शुभम कुमार सिंह, औरंगाबाद। साल 2018 में सड़क दुर्घटना में पति डबलू रजक की मौत ने पिंकी देवी की जिंदगी बदल दी। जिस उम्र में उन्हें पति के साथ परिवार के सपने पूरे करने थे, उसी समय तीन बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई।
एक ओर पति को खोने का दुख था, तो दूसरी ओर बच्चों के भविष्य की चिंता। आर्थिक तंगी ने मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन पिंकी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने अपने हुनर को ताकत बनाया और मेहनत से बच्चों के भविष्य को संवारने की राह चुनी।