जागरण संवाददाता, बाराबंकी। पारिवारिक कलह में दो परिवार उजड़ गए। एक युवती और युवक ने घर में फांसी लगा ली। एक अन्य 13 वर्षीय किशोर ने घर के सामने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर के मानसिक रूप से अस्वस्थता की बात कही जा रही है।
असंद्रा के टिकरा चांद निवासी राेहित यादव पुत्र स्व. प्रेम चंद्र का विवाह तीन वर्ष पूर्व कोठी के टेड़वा निवासी अर्चना यादव से हुई थी। वह दोंनों परिवारजन से अलग घर में रहते थे। बताया जाता है कि दोनों में आपसी कलह के चलते अकसर विवाद होता रहता था। दो दिन पहले इसी कलह में पत्नी अर्चना मायके चली गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर रोहित ने रविवार देर रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी।