संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह)। झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के बंगराकला गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता बुधन यादव (60) की हाथी के हमले में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह करीब नौ बजे रांची स्थित रिम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली।
सोमवार अहले सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही स्वजन की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। पूरे गांव में मातम पसर गया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।