National
नरकटियागंज में तीन दांत तोड़ने के बाद अब कार से कुचलने का प्रयास, दो लोग अस्पताल में भर्ती
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नगर के कृषि बाजार रोड में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार दो लोगों को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनु
लेखक Prabhat Mishra153K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नगर के कृषि बाजार रोड में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार दो लोगों को कार से कुचलने का मामला सामने आया है। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।
एक जख्मी को रेफर किया गया बेतिया
चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एहसान फिरोज ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक जख्मी को बेतिया रेफर किया गया है। घायलों की पहचान नंदपुर वार्ड संख्या चार निवासी रामाशंकर कुशवाहा और मुखी पटेल के रूप में हुई है।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

