National
पिता की निधन के बाद भी हार नहीं मानी उर्मिला, हाथ में हथौड़ा थाम कर गढ़ रहीं तकदीर; अब युवाओं को दे रहीं रोजगार
सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, मलौली। मुश्किल परिस्थितियों के आगे घुटने टेकने के बजाय उनसे संघर्ष कर अपनी तकदीर लिखने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। ऐसी ही एक संघर्षशील महिला हैं नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के कि
लेखक Rakesh Pathak91K पढ़े गए
-1791809384991.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, मलौली। मुश्किल परिस्थितियों के आगे घुटने टेकने के बजाय उनसे संघर्ष कर अपनी तकदीर लिखने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। ऐसी ही एक संघर्षशील महिला हैं नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के किठिउरी मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय उर्मिला विश्वकर्मा।
उन्होंने परिवार पर आए संकट के बीच न केवल लोहे का कारोबार संभाला, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से परिवार को सहारा दिया। आज वह मलौली चौराहे पर लोहे का कारखाना संचालित कर रही हैं और क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की राह दिखा रही हैं।

-1795749669195.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

