संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर (बक्सर)। बिहार-उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में राजस्व विभाग की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई है और इस चूक का खामियाजा किसानों को वर्षों तक मुकदमे के रूप में झेलना पड़ा।
ब्रह्मपुर अंचल की उत्तरी नैनीजोर पंचायत स्थित सुघर छपरा नामक राजस्व मौजा वर्षों तक अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड से गायब रहा। नतीजा यह हुआ कि करीब 345 बीघा पुश्तैनी जमीन पर किसानों को लगान रसीद कटवाने के लिए वर्षों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़े।