राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। भारतीय तटरक्षक बल व हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (आइएचएम) ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए पहली बार सात हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत चोटी पर सफल आरोहण किया है।
इस संयुक्त अभियान दल ने 7045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट को फतह किया।उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित इस अभियान के दौरान शिखर पर 2500 वर्ग फुट का विशाल उत्तराखंड ध्वज भी फहराया गया।