संवाद सहयोगी, धरहरा (मुंगेर)। मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दनियालपुर में पदस्थापित विशिष्ट शिक्षक प्रिय रंजन कुमार को एक छात्रा को बाल विवाह के लिए प्रोत्साहित और दुष्प्रेरित करने के गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) की औपचारिक स्वीकृति मिलने के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने शिक्षक के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी करते हुए कड़ी विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है।