राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में प्रस्तावित वेस्टर्न फोरशोर रोड परियोजना का विरोध किया है। उन्होंने होटल ममता से चेरी पार्क होते हुए हब्बक तक बनने वाली इस सड़क पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया। 
उन्होंने कहा कि इसके पीछे लोगों को गुमराह करने और वोट बैंक की राजनीति को आगे बढ़ाने की मंशा है। महबूबा ने कहा कि नगीन झील के आसपास के प्राकृतिक वातावरण और शांति को बनाए रखना जरूरी है।